Friday, October 23rd, 2026

सनराइज अस्पताल में लगी आग, दो लोगों की मौत, 76 कोरोना मरीज थे भर्ती 

मुंबई
राजधानी के भांडुप में सनराइज अस्पताल में गुरुवार देर रात आग लगने से अफरातफरी मच गई है, इस घटना में दो लोगों की मौत भी हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। खास बात है कि यह अस्पताल ड्रीम्ज मॉल में तीसरी मंजिल पर स्थित था। अस्पताल में आग करीब 12.30 बजे रात को लगी, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी के बाद फायर ब्रिग्रेड की 23 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची और राहत और बचाव कार्य जारी है। इस घटना की जानकारी देते हुए मेयर ने कहा कि मैंने पहली बार मॉल में एक अस्पताल देखा है, इस पर कार्रवाई की जाएगी। 

मालूम हो कि मॉल के तीसरे मंजिल पर एक अस्पताल था, जिसमें 76मरीज थे, जिसमें अधिकांश कोरोना वायरस के मरीज थे। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से अस्पताल के अंदर से सभी मरीजों को निकाल कर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में 76 कोरोना मरीज भर्ती थे जबकि इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। आग मॉल के पहले फ्लोर पर लगी थी, अस्पताल में 76 कोरोना मरीज भर्ती थे, जिन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया है। फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है और मौके पर दमकल की 23 गाड़ियां हैं।

मुंबई में कोरोना की मार ऊपर ये आग, बढ़ी परेशानी मालूम हो कि मुंबई पहले से ही कोरोना से त्रस्त है, ऊपर से इस तरह की घटना ने प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। आपको बता दें कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में 5,504 नए कोविड 19 केस दर्ज हुए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से 24 घंटों में पहली बार एक दिन में इतनी अधिक संख्‍या में कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं। ये अब तक एक दिवसीय उच्चतम उछाल दर है। वहीं कारेाना के चलते 14 मौतों लोगों की मौत हो चुकी है। खतरे की घंटी है ये आंकड़े महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों ने खतरे की घंटी बजा दी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अनुमान लगाया है जिस तेजी से रोजाना नए मामले आ रहे हैं उसके मुताबिक 4 अप्रैल तक राज्य में एक्टिव केस की संख्या 3 लाख पार हो जाएगी। साथ ही 61,125 एक्टिव मरीजों के साथ पुणे नंबर-1 पर बना हुआ है जबकि नागपुर 47,707 के साथ दूसरे और मुंबई 32,827 के साथ तीसरे नंबर पर है।
 

 

#सनराइज अस्पताल

Source : Agency

पाठको की राय